PM-UDAY (प्रधानमंत्री – Unauthorized Colonies in Delhi Awas Adhikar Yojna) एक केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजना है, जिसका उद्देश्य दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मकान का मालिकाना हक (Ownership Rights) देना है।
इस योजना की शुरुआत 2019 में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी, जिससे करीब 1700 से ज्यादा अनधिकृत कॉलोनियों के लाखों लोग लाभान्वित हो सकते हैं।
पीएम उदय योजना के क्या-क्या फायदे हैं?
- घर के मालिक बिना किसी दिक्कत के प्रॉपर्टी को खरीद-बेच सकते हैं
- मालिकाना हक पाने के बाद बैंक से लोन भी लिया जा सकता है
- खाली जमीन पर घर बनाने के लिए लोग नक्शा भी पास करा सकते हैं
- इन क्षेत्रों में DDA सीवर लाइन बिछाने के साथ Road, पार्क, स्कूल जैसी कई सुविधाएं भी देगा।
PM-UDAY की स्कीम का फायदा किन-किन लोगों को नहीं मिलेगा?
- अगर आपकी जमीन वन विभाग के अंतर्गत आती हो
- प्राचीन साइट या आर्किलॉजिकल साइट्स पर आने वाली जमीन
- MPD-2021 के Zone-O में आने वाली जमीन
- Yamuna Flood Plain में आने वाली जमीन
- सडक के रास्ते या मास्टर प्लान रोड में आने वाली जमीन
- हाई टेंशन तारों के रास्ते में आने वाली जमीन
- दिल्ली के रिज एरिया में आने वाली जमीन
- किसी कानून के तहत आने वाली जमीन
किन क्षेत्रों में लागू है योजना?
PM-UDAY योजना दिल्ली की उन अनधिकृत कॉलोनियों में लागू होती है जो 1 जनवरी 2015 से पहले अस्तित्व में थीं और जिनकी सूची DDA द्वारा जारी की गई है। उदाहरण के तौर पर:
- छत्तरपुर
- मंडी
- देवली
- पालम
- उत्तम नगर
- और अन्य दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी दिल्ली की कॉलोनियां।
PM-UDAY Scheme के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- Sale Deed/Gift Deed/Latest Power of Attorney
- 1 जनवरी 2015 से पहले निर्माण के साक्ष्य
- Stamp Paper पर Indemnity Bond 1 & 2
- सादे कागज पर सेल्फ डिक्लरेशन
- संपत्ति मालिक और प्रॉपर्टी की फोटो
- पावर ऑफ अर्टानी या एग्रीमेंट टू सेल की पिछली पूरी चेन
- पेमेंट की रसीद और पजेशन के साक्ष्य
- बिजली का बिल
- सादे कागज पर आवेदक के हस्ताक्षर
- पैन कार्ड और आधार कार्ड
निष्कर्ष – PM UDAY योजना
हमारी कंपनी “Ghar Mandi” इस सरकारी योजना को आगे बढ़ाने में आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है। हम न सिर्फ रजिस्ट्री फ्लैट्स उपलब्ध कराते हैं, बल्कि आपको सभी ज़रूरी दस्तावेज़ी प्रक्रिया में भी पूरा सहयोग देते हैं। हमारे प्रोजेक्ट्स South Delhi की उन कॉलोनियों में हैं, जो PM UDAY योजना के अंतर्गत आती हैं। इसलिए अगर आप एक वैध, सुरक्षित और कानूनी घर की तलाश में हैं, तो हमारी टीम से संपर्क करें और इस योजना का पूरा लाभ उठाएं।
🏠 अब घर लीजिए – मालिकाना हक़ के साथ।
📞 आज ही संपर्क करें – 9871832569, 9220957056
YouTube: Subscribe Now
Instagram: Follow Now
Facebook: Follow Now