क्या होती है रजिस्ट्री? जब भी कोई व्यक्ति घर, प्लॉट, दुकान या जमीन खरीदता है, तो उसे कानूनी रूप से अपने नाम करवाना आवश्यक होता है। इस प्रक्रिया को रजिस्ट्री (Registry) कहा जाता है। रजिस्ट्री यह साबित करने वाला सरकारी और कानूनी दस्तावेज़ है कि किसी संपत्ति का मालिक कौन है।। बिना रजिस्ट्री के किसी भी संपत्ति पर मालिकाना हक साबित करना मुश्किल हो सकता है।
रजिस्ट्री क्या है?
यह एक कानूनी प्रक्रिया है जिसके तहत संपत्ति के खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज़ सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किए जाते हैं। यह कार्य आमतौर पर उप-पंजीयक (Sub-Registrar) कार्यालय में किया जाता है। रजिस्ट्री होने के बाद संपत्ति का स्वामित्व विक्रेता से खरीदार के नाम स्थानांतरित हो जाता है।
क्या होती है रजिस्ट्री और क्यों जरूरी है?
- संपत्ति पर कानूनी स्वामित्व प्राप्त होता है।
- भविष्य में किसी विवाद की स्थिति में यह प्रमाण के रूप में काम करती है।
- संपत्ति को बेचने, गिरवी रखने या विरासत में देने में आसानी होती है।
- धोखाधड़ी और फर्जी बिक्री से सुरक्षा मिलती है।
- सरकारी रिकॉर्ड में संपत्ति का विवरण दर्ज हो जाता है।
रजिस्ट्री की प्रक्रिया
सबसे पहले संपत्ति या जमीन की मार्केट वैल्यू निर्धारित की जाती है. इसके बाद स्टाम्प पेपर खरीदे जाते हैं. रजिस्ट्री से पहले इन स्टांप पेपर पर ही बैनामा टाइप कराया जाता है. स्टांप ड्यूटी जमीन के मालिक के लिए मालिकाना सबूत के तौर पर होती है. बैनामा के दौरान जमीन की खरीद-बिक्री के लिए वर्तमान मालिक और खरीदने वाले व्यक्ति की सारी जानकारी दर्ज की जाती है. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराया जाता है. रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री करवाई जाती है. रजिस्ट्री में दो गवाह की भी जरूरत पड़ती है. जिनके फोटो, आईडी कार्ड और हस्ताक्षर बैनामा में शामिल किये जाते हैं. जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेज के साथ दोनों पार्टियों की पहचान संबंधी कागजात भी दिये जाते हैं. रजिस्ट्री के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय से एक पर्ची मिलती है. जो काफी मायने रखती है. हमेशा इस पर्ची को संभालकर रखना चाहिए. पर्ची मिलने का मतलब रजिस्ट्री पूरी हो गई है. अब खरीददारी को संबंधित खरीदी हुई जमीन का मालिकाना हक मिल जाएगा.
रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बिक्री विलेख (Sale Deed)
- संपत्ति से संबंधित पुराने दस्तावेज़
- गवाहों के पहचान पत्र
किन-किन विलेख (Deed) से जमीन हो सकती है ट्रांसफर
- बैनामा (Sale Deed) – क्रेता और विक्रेता मिलकर तहसील में जमीन खरीदने और बेचने के लिए सेल डीड तैयार करवाते हैं. यह एक तरह से दोनों पार्टियों (क्रेता-विक्रेता) द्वारा किये गए समझौते का कानूनी विलेख होता है. जो संपत्ति के सौदे को दर्शाता है. इसमें क्रेता-विक्रेता की समस्त जानकारी, संबंधित जमीन, नक्शा, गवाह, स्टांप आदि होते हैं. इस डीड में समझौते की उन शर्तों को शामिल किया जाता है. जिन पर बिक्री निर्धारित हुई है. इसके जरिए ही विक्रेता क्रेता को जमीन का अंतिम कब्जा देता है.
- दानपत्र (Gift Deed) – दानपत्र में जमीन का मालिक किसी को उस जमीन का मालिकाना हक दान के रूप में देता है. दानपत्र के जरिए भी लोग अपनी जमीन का हस्तांतरण किसी अन्य को कर सकते हैं.
- वसीयत (Will)– किसी जमीन की वसीयत करने के लिए लोगों को स्टांफ खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है. लोग 100 रुपये के स्टांप पर वसीयत टाइप कराते हैं. हालांकि कानून में इसकी जरूरत नहीं है.
- पॉवर ऑफ अटार्नी (Power Of Attorney)- संपत्ति हस्तांतरण का चौथा डाक्यूमेंट है पॉवर ऑफ अटॉर्नी. यह दस्तावेज 100 रुपये के स्टांप पर तैयार किया जाता है. कोई भी आदमी अपनी पॉवर को किसी दूसरे आदमी को इसी के सहारे ट्रांसफर करता है.
रजिस्ट्री और नामांतरण (Mutation) में अंतर
कई लोग रजिस्ट्री और नामांतरण को एक ही समझते हैं, जबकि दोनों अलग प्रक्रियाएं हैं।
| रजिस्ट्री | नामांतरण (Mutation) |
|---|---|
| स्वामित्व का कानूनी हस्तांतरण | राजस्व रिकॉर्ड में नाम बदलना |
| रजिस्ट्रार कार्यालय में होती है | नगर निगम या राजस्व विभाग में होता है |
| संपत्ति खरीदने के समय आवश्यक | रजिस्ट्री के बाद कराया जाता है |
निष्कर्ष: क्या होती है रजिस्ट्री?
रजिस्ट्री किसी भी संपत्ति के कानूनी स्वामित्व का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। यदि आप घर, प्लॉट या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो रजिस्ट्री की प्रक्रिया और उससे जुड़े नियमों की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। सही तरीके से रजिस्ट्री करवाने से भविष्य में कानूनी समस्याओं और विवादों से बचा जा सकता है।
Call / WhatsApp: +91-9871832569, +91-9220957056
Location: Chhatarpur, South Delhi